और क्या हाल चाल है।I love you so much . जानते हो न तुम कि तुम्हारे साथ वक़्त बिताना मुझे कितना अच्छा लगता है। तभी तो घंटो तुम्हारे साथ रहती हूँ। तुम्हारे थोड़े देर का साथ नही मुझे कितना सुकून देता है,बता नही सकती । तुम्हारा साथ कभी मुझे रिफ्रेश कर देता है तो कभी tension free कर देता है।
पहले भी और आज भी पापा मुझे बारिश में भीगने नहीं देते थे। बीमार हो जाओगी ,तबियत ख़राब हो जायेगी etc etc कह कर मन कर देते थे।लेकिन मुझे बारिश में भीगना कितना पसंद है। पापा के न कहने पर जो मायूसी आ जाती थी वो तुम्हारे ज़िन्दगी में आने से काफी कम हो गई। तुम्ही ने मुझे बारिश का एहसास कराया। तुम्हारे साथ इतना तारोताज़ा महसूस करती हूँ,जैसे दिमाग एक दम से active हो गया हो। बहुत देर सोचे पर भी जो ख्याल दिमाग में नहीं आते, तुम्हारे थोड़ी देर्व्के साथ से ही आ जाते हैं।
वैसे मैं सबके सामने तो तुमसे कभी नहीं मिली, लेकिन तुम्हारे लिए मेरा प्यार किसी से छुपाये नहीं छुपा। तुम्हारे साथ इतनी देर टाइम जो स्पेंड करती हूँ। अब तो घर वालों को भी तुम्हारे लिये मेरे affection के बारे में पता चल गया है यहाँ तक ली पापा को भी।
सर्दियों में हमारा साथ थोड़ी देर का ही होता है लेकिन जैसे जैसे गर्मियां आएँगी हम ज्यास्दा वक़्त साथ बिताएंगे। कभी कभी तो दिन में दो तीन बार भी मिलना हो जाएगा। और अब तो गर्मियों का आगाज़ भी होने लगा है और तुम्हारे तरफ मेरा attraction बढ़ने लगा है और बढ़ता ही जाएगा।क्यों? क्योंकि गर्मी मुझसे झेली नहीं जाती और पसीना मेरे बर्दाश्त के बाहर है।इसीलिए तुम्हारे पास यानी शावर लेने आना ही पड़ता है।
हाँ,मेरा शावर,मेरा soulmate. छोटी थी तो मम्मी बकेट में पानी भर के नहलाती थी पर जबसे उन्होंने नहलाना चोद मैंने अपने शावर का हाथ थाम लिया। अब इसके बिना मेरा काम नहीं चलता। मुझे नहाने मे काफी वक़्त लगता है तो सब पूछते हैं की आखिर इतनी देर क्या करती हो बाथरूम में। तो बताया तो अपने शावर से बातें करती हूँ। उसके ठन्डे चीते मुझे बहुत relax कर देते है। शावर के नीचे खड़े रहने से भतार जगह कोई हो ही नहीं सकती idea generation के लिए। That's why my shower is love of my life.

No comments:
Post a Comment